Nitin Gadkari / नितिन गडकरी

नितिन गडकरी

ऊर्जावान व्यक्तित्व, ज़मीन से जुड़े सफल राजनेता, सक्षम प्रशासक

नितिन गडकरी भारतीय राजनीति के वो सितारे है जिनको विदर्भ नहीं अपितु संपूर्ण राष्ट्र विकास पुरुष के नाम से जानता हैं। कार्य कुशलता,विषयो का गहरा ज्ञान और जबरदस्त संगठन क्षमता ने उनको भारतीय राजनीत में एक विशिष्ट स्थान दिलाया है, वो भाजपा सरकार में सोलहवीं लोक सभा में परिवहन मंत्री हैं। इससे पहले शनिवार,१९ दिसम्बर २००९ में भारतीय जनता पार्टी के नौंवें राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए। बावन वर्ष की आयु में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष बनने वाले वे सबसे कम उम्र के अध्यक्ष थे । उन्होंने निवर्तमान अध्यक्ष राजनाथ सिंह की जगह ली। उनका कार्यकाल १ जनवरी,२००९ से २२ जनवरी,२०१३ तक रहा। गडकरी आरएसएस के चहेते माने जाते हैं क्योंकि वो संघ के एक प्रतिबद्ध और निष्ठावान स्वयंसेवक हैं.उनके पिता जहाँ संघ के एक सामान्य कार्यकर्ता थे ,वहीं माता एक प्रसिद्ध प्रचारक थीं। उनका जन्म महाराष्ट्र के नागपुर ज़िले में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ। वे कामर्स में स्नातकोत्तर हैं ,इसके अलावा उन्होंने कानून तथा बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई भी की है। गडकरी ने १९७६ में नागपुर विश्वविद्यालय में भाजपा की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। बाद में वह २३ साल की उम्र में भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष बने। अपने ऊर्जावान व्यक्तित्व और सब को साथ लेकर चलने की ख़ूबी की वजह से वे सदा अपने वरिष्ठ नेताओं के प्रिय बने रहे।

नितिन जी का कंचन गडकरी से विवाह हुआ और उनके तीन बच्चे हैं जिनके नाम निखिल, सारंग और केतकी । १९९५ में वे महाराष्ट्र में शिवसेना- भारतीय जनता पार्टी की गठबंधन सरकार में लोक निर्माण मंत्री बनाए गए और चार साल तक मंत्री पद पर रहे। मंत्री के रूप में वे अपने अच्छे कामों के कारण प्रशंसा में रहे। १९८९ में वे पहली बार विधान परिषद के लिए चुने गए, २० वर्षों तक विधान परिषद के सदस्य और आखिरी बार २००८ में विधान परिषद के लिए चुने गए। वे महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता भी रहे हैं। उन्होंने अपनी पहचान ज़मीन से जुड़े एक कार्यकर्ता के तौर पर बनाई है और वे एक राजनेता के साथ-साथ एक कृषक भी हैं।

1995 -1999 महाराष्ट्र के लोक निर्माण मंत्री बतौर उनके कार्यकाल में राज्य की बहुत सारी सड़कों, राजमार्गों और फ्लाईओवर्स का निर्माण हुआ। केंद्रीय सरकार ने नेशनल रूरल रोड डेवलपमेंट कमेटी (एनआरआरडीसी) का चेयरमैन बनाया. लंबे समय की बैठकों और शोध के बाद नितिन गडकरी ने अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को दी और प्रधानमंत्री के सामने अपना प्रेजेंटेशन दिया. उनकी नई रिपोर्ट को स्वीकृति मिल गई थी और अब उनकी नई ग्रामीण सड़क योजना प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के रूप में जानी जाती है।यह योजना 60,000 करोड़ की है।

मुंबई-पुणे हाई-वे का निर्माण तय समय में पूरा कर खासी सराहना बटोरने वाले नितिन गडकरी ने नरेंद्र मोदी सरकार के अपने कार्यकाल में इस विशेषता को बरकरार रखते हुए सड़क परिवहन और राजमार्ग, जहाज़रानी मंत्री के तौर पर कई परियोजनाएं समय पर पूरी कीं। किसी भी कार्य को बेहद व्यवस्थित तरीके से करने का लक्ष्य रख कर चलने वाले गडकरी ने राष्ट्रीय राजमार्गों के मरम्मत और चौड़ीकरण का काम बखूबी किया।

श्री नितिन गडकरी ने सागरमाला परियोजना, कोस्टल बर्थ, पोर्ट कनेक्टिविटी में सुधार, मेजर पोर्ट्स ग्रीन बनाने के लिए प्रोत्साहन, जेएनपीटी में एसईजेड, कोस्टल कार्गो के लिए ग्रीन चैनल क्लीयरेंस, न्यू मेजर पोर्ट्स, ऑयल प्रदूषण सेस इत्यादि जैसी कई नई परियोजनाएं भी शुरू की हैं।

जलमार्ग पर खास ध्यान देते हुए गडकरी ने तमाम नदियों के हर संभव जलमार्ग को आपस में जोड़ने का काम शुरू किया। बनारस में सी-प्लेन और नदियों में क्रूज चलवाए। उनकी महत्वपूर्ण उपलब्धि नॉर्दन पेरीफेरल और वेस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे को समय पर पूरा करना रहा जिससे अन्य राज्यों से आने वाले भारी वाहनों के दबाव से राजधानी दिल्ली को मुक्ति मिल गई।

नितिन गडकरी टाइम बाउंड तरीके से काम पूरा करने में मशहूर हैं। उन्होंने गंगा की सफाई में तेजी लाई और देशभर में सड़कों का जाल बिछाया। 

सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यकलाप  नितिनजी सामाजिक-आर्थिक मोर्चे पर कार्यरत रहे हैं और जनजातीय, दूर-दराज तथा सूखे की आशंका वाले विदर्भ क्षेत्र के दलितों के सशक्तिकरण के लिए कई प्रयास कर रहे हैं। जल संरक्षण और कृषि अपशिष्ट को स्वच्छऔर कुशल ईंधन में परिवर्तित करने में उनके दूरदर्शी विचार सहायक सिद्ध हो रहे हैं; उन्‍होंने अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में काम शुरू किया है तथा वह कई नवोन्‍मेषी परियोजनाओं को संरक्षण प्रदान कर रहे हैं; उन्‍होंने कृषि अपशिष्‍ट को कम लागत वाले और कुशल ईंधन में परिवर्तित करने की अवधारणा प्रस्‍तुत की है जिसमें बायोमास को छोटे-छोटे गोलों में बदला जाता है जिसे एक खास प्रकार के स्‍टोव में जलाया जा सकता है और स्‍वच्‍छ और कुशल ईंधन के रूप में प्रयोग किया जा सकता है। 

इस बात को समझते हुए कि पानी की वर्षभर उपलब्‍धता से किसानों का भविष्‍य बदल सकता है, उन्‍होंनें जल की कमी वाले विदर्भ क्षेत्र के किसानों की आजीविका को बेहतर बनाने के लिए जल संरक्षण की विभिन्‍न परियोजनाओं की सक्रिय निगरानी करना शुरू किया; इस कहावत की शिक्षा किसी के जीवन में आमूल-चूल परिवर्तन ला सकती है और राष्‍ट्र का भाग्‍य भी बदल सकती है, से प्रेरणा लेकर उन्‍होंने स्‍वर्गीय लक्ष्‍मणराव मानकर स्‍मृति ट्रस्‍ट की स्‍थापना में प्रमुख भूमिका निभाई और विदर्भ के विभिन्‍न भागों में एकल विद्यालय की शुरूआत की, जिनमें से अधिकतर गढ़चिरौली और अमरावती जिले के मेलघाट के जनजातीय क्षेत्रों में शुरू किए गए जो कि कुपोषण से भी पीड़ित हैं।

उन्‍होंने इंस्‍टीटयूट ऑफ विलेज एन्‍टरप्राइज डेवलपमेंट ऑफ हैंडीक्राफ्ट आर्टिस्‍ट (वीईडीएचए-इंडिया) की स्‍थापना में भी सहायता की, जोकि बांस उत्‍पादक क्षेत्रों में बांस श्रमिकों के साथ कार्यरत है इससे उनके लिए रोजगार का सृजन करने में सहायता मिल रही है और उनकी भी आय बढ़ रही है।

विशेष अभिरुचि : नई तकनीकों, हरित तकनीकों, हरित ईंधन, जैव-ईंधन, कृषि के विकास, कृषि का ऊर्जा और ऊर्जा क्षेत्र में रूपान्‍तरण, रोजगार सृजन हेेतु सामाजिक पहलों में रूचि। साथ ही संगीत सुनना ,क्रिकेट खेलना और देखना नितिनजी को पसंद है ।

नागपुर को देश के उभरते सुपर शहरों में से एक के रूप में देखा जा रहा है। शहर में आर्थिक गतिविधियों के बढ़ते स्तर के साथ स्थानीय लोगों की उम्मीदें भी बहुत अधिक हैं। श्री नितिन गडकरी न केवल शहर बल्कि पूरे क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। 2014 के आम चुनावों में रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के एक साल के भीतर  उन्होंने शहर और क्षेत्र के विकास के लिए तत्काल कार्रवाई शुरू की। उनकी कुछ प्रमुख पहलों में शामिल हैं ,नागपुर मेट्रो रेल परियोजना को बढ़ावा देना, नागपुर में आई.आई.एम., एम्स और एन.आई.पी.ई.आर. की स्थापना आदि का समावेश है।

पुरस्कार / उपलब्धियां

१-सड़क परिवहन, राजमार्ग व जहाजरानी मंत्री, भारत सरकार :कार्यालय ग्रहण :२६ मई २०१४

२-ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री, भारत सरकार :कार्यालय ग्रहण : ४ जून २०१

३-मिनिस्टर ऑफ़ पंचायती राज ४ जून २०१४ से ९ नवंबर २०१४

४-भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष :पद बहाल  जनवरी २०१०–२२ जनवरी २०१३

५-लोक निर्माण मंत्री महाराष्ट्र १९९५ - १९९९ ,१९८९- २०१४ सदस्‍य, विधान परिषद

६-२३ साल की उम्र में भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष

७- १९९९ - २००५ नेता प्रतिपक्ष, महाराष्‍ट्र विधान परिषद

प्रकाशित पुस्तकें: इंडिया एस्पायर्स (अंग्रेजी); भविष्य का भारत (हिन्दी); दि पाथ ऑफ प्रोग्रेस (अंग्रेजी) ; विकास के पथ (हिन्दी); दि पॉलीटिक्स ऑफ डेवलपमेंट (अंग्रेजी); और विकास की राजनीति (हिन्दी)

कॉलेज जी.एस.कामर्स, कॉलेज, नागपुर विश्‍वविद्यालय और यूनिवर्सिटी कॉलेज आॅफ लॉ, मेन ब्रांच, नागपुर
शैक्षिक विस्तार एम.कॉम. एल.एल.बी,बिजनेस मनेजमेंट
वर्ग राजनीति
श्रीमान / श्रीमती श्रीमती कंचन गडकरी
जिला नागपुर
शहर नागपुर
जन्म तिथि 27/05/1957
परिवार श्री जयराम गडकरी
जन्मस्थल नागपुर, महाराष्ट्र
विवाह तिथि 18 दिसम्बर 1984
अतिरिक्त
nitin gadkari
political
celebraty
politics
minister
BJP
अपडेट

23 MAY 2019
इंडियन जनरल एलेक्शंस, २०१९ : भा.ज.पा. के श्री नितिन गडकरी ने अपने निकटतम प्रतिदंद्वी कांग्रेस के श्री नानाभाउ पटोले को पराजित कर विजय श्री प्राप्त की, श्री नितिन गडकरी को ६ ,६० ,२२१ मत प्राप्त हुए जो कुल मतदान का ५५ .७ % है .उनको पिछली बार से +१ .५७ % अधिक मत प्राप्त हुए वे २, १६, ००९ मतों के अंतर से विजयी हुए .११ अप्रेल को मतदान हुआ व रिजल्ट २३ मई २०१९ को आये .
  

30 MAY 2019 

श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में १७ वी लोकसभा का  गठन किया गया ,श्री नितिन गडकरी ने केन्द्रीय मंत्रि के रूप में शपथ ली . 

 

31 MAY 2019

श्री नितिन  गडकरी को  केन्द्रीय मंत्रि के रूप में सड़क परिवहन और राजमार्ग, एवं सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गयी  

Appreciation
WhatsApp Us